Home Cricket भगवा रंग में रंगी भारतीय टीम, वर्ल्ड कप 2023 से पहले अचानक...

भगवा रंग में रंगी भारतीय टीम, वर्ल्ड कप 2023 से पहले अचानक बदल गई टीम इंडिया की जर्सी

भारत में इन दिनों वर्ल्ड कप 2023 को लेकर काफी उत्साह दिखाई पड़ रहा है, और वर्ल्ड कप 2023 की शुरुवात भी हो चुकी है।


वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को मात दी।


वही हमारी भारतीय टीम 8 अक्टूबर को वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।
इस दौरान अपने पहले मैच से पहले भारतीय टीम की जर्सी काफी चर्चाओं में आ रही है। क्योंकि अपने प्रैक्टिस मैच के दौरान भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी भगवा रंग वाली जर्सी में नजर आ रहे है।


टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर अश्विन, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल समेत टीम के सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस मैच के चलते भगवा रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे है। जिसकी तस्वीरे अब सोशल मीडिया में काफी तेजी से फेल रही है।


सिर्फ टीम के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि टीम मैनेजमेंट भी भगवा रंग की जर्सी में नजर आए।
बता दे, की वर्ल्ड कप में भारत के पहले मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्रैक्टिस जर्सी को बदल दिया गया है।

और अब भारतीय टीम प्रैक्टिस मैच में भगवा रंग की जर्सी में ही नजर आयेगी।


बताना चाहेंगे, की ये पहली बार नहीं है, की प्रैक्टिस मैच के दौरान भारतीय टीम ने भगवा रंग की जर्सी पहनी हो। बल्कि साल 2011 के वर्ल्ड कप में भी प्रैक्टिस मैच के दौरान भारतीय टीम ने भगवा रंग की जर्सी ही पहनी थी।


इतना ही नहीं बल्कि साल 2011 के वर्ल्ड कप में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।


भारतीय टीम ने 2011 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका को हराया था, और फिर साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ भी भारत ने भगवा रंग की जर्सी पहनी थी।


जानकारी के लिए बता दे, की बारिश के चलते भारतीय टीम के दोनो वार्मअप मैच रद्द हो चुके है।
अब भारत को अपना पहला मुकाबला चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है, ये मुकाबला हमे 8 अक्टूबर को देखने मिलेगा।


इसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में विराट कोहली, शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा बेहद शानदार फॉर्म में नजर आए थे।


इसी के साथ अब वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के फैंस उन्हें शानदार फॉर्म में देखना पसंद करेंगे।