Home Cricket साक्षी धोनी ने बयां किया अपना दर्द, बताया Dhoni से शादी के...

साक्षी धोनी ने बयां किया अपना दर्द, बताया Dhoni से शादी के बाद किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा !

दोस्तो अगर हम क्रिकेट को याद करे, तो हम सबसे पहले क्रिकेट के कुछ महान खिलाड़ियों की याद जरूर आएगी। जिसमे एक बड़ा नाम एमएस धोनी भी है। जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर दुनिया भर में नाम और पैसा कमाया है।

कुछ ही साल पहले आई उनकी बायोपिक से भी आपको उनके बारे में काफी कुछ जानकारी मालूम हुई होगी। की धोनी ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कितना कुछ किया है।

आज कल सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए लोग रात दिन मेहनत करते है, वही धोनी एक ऐसे इंसान थे, जिन्हे रेलवे में बतौर टीटी की सरकारी नौकरी मिली थी, लेकिन उन्होंने अपना क्रिकेट वाला सपना पूरा करने के लिए ये नौकरी भी छोड़ दी थी। ये सब करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।

क्योंकि यहां तक पहुंचने के किए शायद ही कोई ऐसा होगा, जो इतना बड़ा रिस्क उठाने के लिए अपनी सरकारी नौकरी तक छोड़ दे। लेकिन बावजूद इसके धोनी जरा भी नहीं डरे, और उन्होंने क्रिकेट के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की, और आज वो क्रिकेट के किस मुकाम तक पहुंच चुके है, ये बात आप और हम बखूबी जानते है।

दोस्तो धोनी के जीवन में भी एक समय ऐसा था, जब उन्होंने गरीबी के नीचे पैर पसारे है, और उसी गरीबी के नीचे अपना बचपन बिताया था। उस समय वे अपने पिता के साथ एक सरकारी क्वार्टर में रहते थे। लेकिन आज वे रांची के सबसे बड़े घर में रहते है। जो उनका फार्म हाउस है।

हमे ये भी बहुत अच्छे से मालूम है, की धोनी को बाइक का बहुत ज्यादा शौक था। जिसके चलते उन्होंने बहुत सी महंगी बाइक्स का कलेक्शन कर रखा हुआ है। आज के समय में इतना बड़ा आदमी बनने के बाद भी धोनी साधारण जीवन जीना पसंद करते है, और अपनी गाड़ियों को खुद धोते है, और उन्हे सही समय पर ठीक भी करते है। इतनी सुख सुविधाएं होने के बाद धोनी की पत्नी साक्षी आज किसी एक ऐसी चीज से परेशान है, जिसका जिक्र हमने आगे किया है।

दोस्तो ये बात तो हम सभी जानते है, की धोनी और साक्षी एक दूसरे के हमसफर है। और एक दूसरे से बहुत प्यार भी करते है। दोनो के बीच बॉन्डिंग भी काफी कमाल की है। लेकिन इसके बाद भी धोनी से शादी के बाद साक्षी बेहद परेशान है। इसके पीछे का कारण और कुछ नही बल्कि मीडिया है।

फ्रेंड्स हम सभी को पता है, की आज के समय में धोनी क्रिकेट के कितने बड़े खिलाड़ी बन चुके है। जिसके चलते वे आय दिन सुर्खियां बटोरते रहते है। धोनी आज कही भी जाए, लेकिन मीडिया इनका पता ढूंढकर वहां पहुंच ही जाती है। लेकिन अब धोनी की पत्नी साक्षी इसी बात को लेकर बेहद निराश है। क्योंकि उनके हिसाब से उनकी पर्सनल जिंदगी अब पर्सनल नहीं रह गई है। जिसमे वे वो सब नही कर सकती है, जो वे करना चाहती है।

क्योंकि ये बात बखूबी हम सभी जानते है, की मीडिया हर छोटी से छोटी बात को कितना बड़ा चढ़ा कर बताती है। बस इसी कारण से साक्षी धोनी से शादी करने के बाद बेहद परेशान रहती है।