Home Cricket 5 ऐसे रिकॉर्ड जो महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि ऋषभ पंत के...

5 ऐसे रिकॉर्ड जो महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि ऋषभ पंत के नाम पर दर्ज हैं

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाज रहें हैं और उनके नाम विकेटकीपर के लगभग सभी रिकॉर्ड दर्ज हैं जो उन्होंने भारत के लिए बनाएं हैं. महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प कौन होगा इसकी चर्चा हमेशा होती रहती हैं और ऋषभ पंत का नाम सबसे पहले लिया जाता है. ऋषभ पंत के नाम 5 ऐसे रिकॉर्ड शामिल हैं जो महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं बना पाए.

5. इंग्लैंड में टेस्ट शतक

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में जाकर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाया है. ऋषभ पंत ने ओवल के मैदान पर शतक लगाया और महेंद्र सिंह धोनी ये कभी नहीं कर पाएं.

4. सबसे तेज 50 कैच

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 11 टेस्ट मैचों में 50 कैच लेकर भारत के लिए रिकॉर्ड बनाया है जो महेंद्र सिंह धोनी को 15 टेस्ट तक का इंतजार करना पड़ा था.

Rishabh Pant and MS Dhoni Records Facts

3. अॉस्ट्रेलिया में शतक

ऋषभ पंत सिडनी टेस्ट में शतक लगाया था और अॉस्ट्रेलिया में जाकर शतक लगाने का कारनामा किया था जो महेंद्र सिंह धोनी कभी नहीं कर पाएं.

2. एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच

ऋषभ पंत ने अॉस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 कैच लिए थे जो भारत के लिए एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड हैं जो ऋषभ पंत के नाम पर दर्ज हैं और महेंद्र सिंह धोनी ऐसा कारनामा कभी नहीं कर पाएं.

1. टी ट्वेंटी में अर्धशतक

ऋषभ पंत ने अपने करियर के शुरूआत में ही टी ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगा दिया है तो इसी कारनामे को करने में महेंद्र सिंह धोनी को 10 साल लगे थे.