Home Sports साउथ एक्ट्रेस Raai Laxmi का बड़ा खुलासा, CSK के कप्तान धोनी पर...

    साउथ एक्ट्रेस Raai Laxmi का बड़ा खुलासा, CSK के कप्तान धोनी पर लगाये इतने बड़े आरोप !

    महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का एक ऐसा नाम है, जिसने आज के समय के हर एक युवा खिलाड़ी को अपने प्रदर्शन से प्रेरित किया है। धोनी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान थे। साथ ही आईपीएल टीम सीएसके में भी अपनी कप्तानी लगातार करते आ रहे है।

    धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के शुरुवात से ही सफलता हासिल करना शुरू कर दिया था। जिसके चलते आज भी धोनी का नाम क्रिकेट के कुछ महान और बड़े बड़े दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है। यही वजह है, की आज धोनी की फैन फॉलोइंग लाखों करोड़ों से भी ज्यादा है। दोस्तो धोनी पूरी दुनिया में सबसे पसंदीदा विकेटकीपर बल्लेबाज है। इन्होंने अपने दम पर भारत की कप्तानी करते हुए, भारत को तीनो फॉर्मेट में वर्ल्ड कप हासिल कराया है।

    क्रिकेट के अलावा अगर धोनी के पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए, तो कई बार हमने उनके अफेयर की चर्चाएं सुनी है। धोनी का नाम बड़ी एक्ट्रेस और मॉडल के साथ भी जोड़ा जा चुका है। बताना चाहेंगे, की एक समय ऐसा था, जब धोनी का नाम मशहूर एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के साथ जोड़ा गया था, खबरों के मुताबिक दोनो एक दूसरे को डेट भी कर चुके है।

    साल 2008 से 2009 के बीच का वो समय था जब दोनो के बीच रिश्ते की शुरुवात हुई। आगे राय लक्ष्मी ने बताया की धोनी के साथ डेट करना उनके साथ रिश्ता रखना उनके जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। राय लक्ष्मी ने बताया, की उनकी और धोनी की मुलाकात साल 2008 के आईपीएल में हुई थी। दोनो एक दूसरे से एक विज्ञापन शूट के दौरान मिले थे।

    इसी बीच दोनो के बीच नजदीकियां बढ़ गई, और दोनो ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनो ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया, दोनो को कई बार कई जगहों पर भी एक साथ देखा गया था। आखिर में राय लक्ष्मी ने बताया, की हमारा रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा था। लेकिन बीच में किसी बात के चलते दोनो के बीच बहस हो गई।

    जिसके चलते बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। हालाकि इस ब्रेकअप के पीछे की असली सच्चाई क्या है? ये बात आज भी कोई नही जानता। राय लक्ष्मी ने ये भी बताया, की धोनी के साथ रिश्ता रखना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी।