Home Cricket महेंद्र सिंह धोनी ने लिया क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला, इंस्टाग्राम...

महेंद्र सिंह धोनी ने लिया क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला, इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर की घोषणा

MS Dhoni announces retirement from international cricket

भारत के महान कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया हैं. सभी को चौंकाते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पूरे करियर को उसमें दिखाया है और काफी भावुक एक वीडियो शेयर किया हैं और अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि,” 7 बजकर 29 मिनिट से मुझे रिटायर समझ लें.”

MS Dhoni announces retirement from international cricket

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मैच भारत के लिए साल 2019 के विश्वकप सेमीफाइनल में खेला जिसमें महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हुए और भारत का विश्वकप जीतने का सपना टूट गया था. उस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला और आज उन्होंने रिटायर होने का फैसला किया.

महेंद्र सिंह धोनी आगें आईपीएल खेलते रहेंगे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमें खेलते हुए नहीं दिखेंगे. महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से 2014 में ही संन्यास ले चुके थे और अब वनडे और टी ट्वेंटी से भी संन्यास लिया.

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने टी ट्वेंटी विश्वकप, वनडे विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती हैं और क्रिकेट इतिहास के वो सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं.