Home Cricket वीडियो : रोहित शर्मा और उमरान मलिक में छिड़ी जंग, 155 KM...

वीडियो : रोहित शर्मा और उमरान मलिक में छिड़ी जंग, 155 KM की रफ्तार से फेंकी गेंद, देखिए फिर क्या हुआ

हाल ही में हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 36 गेंदों पर 48 रन बनाए थे, जिसके बाद वे पवेलियन जाते हुए दिखे। वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी खुरापाती गेंदबाजी से रोहित को पवेलियन भेजने का रास्ता दिखाया।

अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने 2 चौके और 4 छक्के लगाए थे। बताना चाहेंगे, की इस मैच के अंदर दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और रफ्तार के बादशाह कहे जाने वाले उमरान मालिक भी आमने सामने टकराये थे। वैसे आपको बता दे, की इस मुकाबले में फैंस भी रोहित और मालिक को एक दूसरे के सामने लड़ते हुए देखने के लिए बेकरार थे।

ऐसे में जब मालिक को रोहित के सामने गेंदबाजी करने पेश किया गया, तब उस दौरान हमे काफी कुछ देखने मिला। इस मुकाबले में मालिक मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9वे ओवर में गेंदबाजी करने आए। हालाकि इस ओवर की पहली गेंद का सामना ईशान किशन ने किया था।

उमरान द्वारा फेकी गई, ये गेंद कमर के उपर थी, जिसके चलते ईशान इस गेंद को खेल ही नही पाए, और विकेटकीपर भी गेंद को पकड़ने में नाकामयाब हुए। नतीजन बाय के चलते इस गेंद में टीम को 1 रन का मुनाफा हुआ, और कमर के ऊपर फेकी गई इस गेंद को अंपायर ने नो बॉल बताया।

इस ओवर की दूसरी गेंद मालिक ने रोहित के सामने 124.9 किलो मीटर प्रति घंटा के हिसाब से स्लो बाउंसर में फेकी, जिस पर हिटमैन कहे जाने वाले बल्लेबाज ने पुल शॉट मारने की कोशिश की लेकिन स्लो होने के चलते गेंद बल्ले से ठीक तरह से नहीं लगी। लेकिन इस गेंद को ऊंचाई को देखते हुए भी अंपायर ने उसे वाइड करार दिया। वही इस ओवर की तीसरी गेंद भी नो बॉल साबित हुई।

बता दे, की ये गेंद भी मालिक ने रोहित को फसाने के लिए स्लो बाउंसर डाली, लेकिन ये गेंद रोहित के हेलमेट पर लगाकर चौके के लिए पहुंच गई। और टीम को एक्स्ट्रा रन दे गई। अभी तक उमरान द्वारा फेकी गई एक भी गेंद मान्य नहीं थी। यह गेंद उमरान ने 154.8 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ रोहित को फुलटॉस फेंकी, रोहित अच्छी तरह टाइमिंग के साथ फ्लिक शॉट नहीं खेल पाए, जिससे गेंद बल्लेबाज के पैड पर लगकर फाइन लेग की ओर गई, ऐसे में हिटमैन रोहित शर्मा के साथ भागकर एक रन लेने का अच्छा मौका था।

9वे ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने 146 किलो मीटर प्रति घंटा रफ्तार वाली गेंद पर फाइन लेग की ओर छक्का जड़ दिया। वही इस ओवर की तीसरी गेंद पर ईशान एक भी रन नही बना पाए। चौथी गेंद पर भी ईशान रन बनाने में चूक गए वही ओवर की पांचवी गेंद पर ईशान में एक रन हासिल कर लिया।

बात करे, ओवर के आखरी गेंद की तो रोहित के सामने मालिक ने गेंद फेकी, लेकिन रोहित के पैड से लगकर गेंद फाइन लेग की ओर निकल गई। यहां भी बतौर बाय टीम को एक रन मिला। उमरान के इस ओवर में टीम को 14 रन जरूर मिले, लेकिन दो में से एक भी खिलाड़ी बेहतरीन शॉट नहीं लगा पाए।

मालिक के इस मुकाबले की बात करे, तो उन्होंने इस मैच में 3 विकेट अपने नाम किए। जहां उन्होंने अपने 3 ओवरों में मात्र 23 रन देकर 3 झटके थे। बताते चले, की आईपीएल के इस सीजन में उमरान मालिक ने 21 विकेट अपने नाम कर लिए है। वही कागिसो रबाडा ने 22 विकेट हासिल किए है।