Home Cricket इन भारतीय क्रिकेटरों के पास हैं सरकारी नौकरी, हरभजन सिंह हैं DSP

इन भारतीय क्रिकेटरों के पास हैं सरकारी नौकरी, हरभजन सिंह हैं DSP

भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया का सबसे बड़ा और अमीर क्रिकेट बोर्ड है जहाँ सभी खिलाड़ी काफी पैसा कमाते है वही दुनिया भर में बीसीसीआई का काफी बड़ा नाम है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सभी खिलाडियों का सपना होता है की वो आईपीएल में खेले जहाँ काफी ज्यादा सैलरी होती है वही कई भारतीय खिलाडियों को भारत सरकार के तरफ से नौकरिया भी मिली हुई है। इस आर्टिकल में हम उन्ही के बारे में जानेंगे।

1. के एल राहुल

इस लिस्ट में पहला नाम भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज़ के एल राहुल का है जो अभी रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया के सहायक प्रबंधक के पद पर नियुक्त है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उन्होंने 2018 में इस पद को संभाला था वही इसी के साथ वो भारतीय क्रिकेट टीम के भी अहम अंग है जहाँ अभी वो तीनो ही फॉर्मेट में हिस्सा लेते है।

2. उमेश यादव

इस लिस्ट में अगला नाम तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव का है जहाँ वो भी भारत सरकार की एक नौकरी कर रहे है। वो भी राहुल की तरह ही रिजर्व बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर नियुक्त है।

उन्हें ये नौकरी साल 2017 में मिली थी जहाँ उनके भारत के लिए प्रदर्शन को देखते हुए ये फैसला मिला था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उनका शुरू से आर्मी या पुलिस में जाने का मन था।

3.  युजवेंद्र चहल

इस लिस्ट में तीसरा नाम स्पिनर युजवेंद्र चहल का है जहाँ उन्हें हरयाणा सरकार के द्वारा आयकर भिभाग में इंस्पेक्टर की पोस्ट मिली थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की उनकी नौकरी साल 2018 में लगी थी। वो भारत के एक अहम स्पिनर है जहाँ  उन्होंने भारतीय टीम को काफी मुकाबले जीतवाए है।

4. हरभजन सिंह

इस लिस्ट में अगला नाम हरभजन सिंह का जो पंजाब पुलिस में डीएसपी के पोस्ट पर अभी नियुक्त है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की विश्वकप जीतने वाली 2007 और 2011 की टीम के वो अहम अंग थे।

5. जोगिन्दर शर्मा

इनके 2007 के टी20 विश्वकप के फाइनल में प्रदर्शन को कौन ही भूल सकता है जहाँ इन्होने इस उस मुकाबले में अंतिम ओवर डाला था, वो अभी हरयाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त है।

6. महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में अगला नाम दुनिया के सबसे सफल कप्तानो में से  एक महेंद्र सिंह धोनी का है जहाँ उन्होंने भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी जिताई है। वो आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर नियुक्त है और इसी कारण वो आर्मी कैंप में जाकर कभी कभी अभ्यास भी करते है।

7. सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में अगला नाम मास्टर ब्लास्टर और क्रिकेट के भगवन के नाम से महसूर सचिन तेंदुलकर का है जिन्होंने भारत को जश्न मनाने के काफी मौके दिए है। उन्हें उनके प्रदर्शन के कारण उन्हें वायुसेना में ग्रुप कप्तान के पद पर नियुक्त किया गया है।

8. कपिल देव

इस लिस्ट में अंतिम नाम भारत में क्रिकेट को प्रसिद्धं करने वाले खिलाड़ी का नाम है जहाँ कपिल देव ने अपनी कप्तानी में भारत को 1983 का विश्वकप जिताया था। इसी कारण उन्हें भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद मिला हुआ है।