Home Cricket वीडियो : 20 साल के तिलक वर्मा ने मचाया कहर, अंतिम गेंद...

वीडियो : 20 साल के तिलक वर्मा ने मचाया कहर, अंतिम गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट से जड़ दिया छक्का

आईपीएल 2023 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, इस सीजन में खिलाड़ी काफी मजबूत तरीके से आगे बढ़ते जा रहे है। जिस तेजी से आईपीएल का ये सीजन आगे बढ़ रहा है उसी तरह से खिलाड़ी भी आईपीएल में अपनी भूमिका निभा रहे है।


जिसका सीधा सा उदाहरण हमे कल मुम्बई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में देखने मिला। जिसमे मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा का रौद्र रूप हमे देखने मिला।


तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी के चलते मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाने में कामयाब रही। बताना चाहेंगे की तिलक वर्मा के अलावा इस मैच में किसी भी खिलाड़ी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से एक मात्र तिलक वर्मा की बदौलत मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 171 रन बना पाई। वही इस मुकाबले के आखरी ओवर की आखरी गेंद पर तिलक वर्मा ने जिस तरह से गेंद को हेलीकॉप्टर की तरह उड़ाया उसे देखकर हर कोई चकित रह गया।


दरअसल मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की वही आखरी ओवर में जब उनके सामने आरसीबी टीम की ओर से हर्षल पटेल गेंदबाजी कर रहे थे।


हर्षल ने आखरी ओवर की आखरी गेंद जैसे ही डाली उसी समय तिलक वर्मा ने शानदार तरीके से मैदान के बाहर गेंद को पहुंचाने में थोड़ा भी समय नहीं गवाया।


तिलक वर्मा ने इस गेंद को बिल्कुल एमएस धोनी की तरह शॉट लगाया जिस तरह से धोनी हेलीकॉप्टर शॉट खेलते है उसी प्रकार तिलक वर्मा ने गेंद को बाहर पहुंचाया। तिलक वर्मा का ये शॉट अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। और हर कोई तिलक वर्मा की तारीफो के पुल बांध रहा है।

https://twitter.com/kaleen_bhaiya_/status/1642559784456175616?t=3jLmvhbtK-UagjR1MKVjhw&s=19


वही दोस्तो अगर हम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए इस मुकाबले की बात करे तो भले ही तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस की ओर से शानदार बल्लेबाजी की हो लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।


आरसीबी ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। लेकिन मुंबई इंडियंस मात्र 171 रन ही बना पाई।


172 रनो के इस लक्ष्य को पूरा करने आरसीबी टीम मैदान में आई और विराट फॉफ डू प्लेसिस की अर्धशतकीय पारी के दम पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
आरसीबी टीम ने मात्र 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 172 रन हासिल कर लिए।


जिसमे विराट कोहली ने नाबाद 49 गेंदों में 82 रनो की शानदार पारी खेली वही दूसरी ओर फॉफ डू प्लेसिस ने भी 43 गेंदों में 73 रनो की दमदार पारी को अंजाम दिया।


इस तरह आरसीबी ने आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के हाथो से छीनते हुए अपने नाम किया। वही इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब फॉफ डू प्लेसिस को चुना गया जिन्होंने न सिर्फ बल्ले से बल्कि फील्डिंग में भी कोई कमी नहीं छोड़ी।