भारतीय क्रिकेट टीम को आईपीएल द्वारा हर साल एक न एक बेहतरीन खिलाड़ी मिलते रहते है। इसके अलावा खिलाड़ी भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का नजारा पेश करते है, और सेलेक्टर्स की च्वाइस बनते है। जिसके चलते आगे जाकर ये खिलाड़ी अपने देश के खेलने का मौका हासिल करते है।
इन खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मालिक भी है। मालिक ने पिछले आईपीएल सीजन में कुछ ही मुकाबलों में हर किसी को खुद से वाकिफ करवा दिया था।
जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की थी, उसे देखकर हर कोई हैरान था। और ऐसा ही इस बार उन्होंने कर दिखाया आईपीएल 2022 सीजन में उन्होंने अपनी तेज़ गति वाली गेंदे फेककर हर किसी को चौका दिया है।
उमरान मलिक अपनी गति के लिए जानें जाते है। वह अक्सर 150 से अधिक की गति से गेंदबाजी करते है और इस बार भी उन्होंने सीजन की दूसरी सबसे तेज गेंद 157 की गति से डाली।
उनकी इस गति के बहुत से फैंस दीवाने हो गए। और उनके इस हुनर ने उन्हे भारतीय टीम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जगह भी मिल गई है।
उमरान की इस तेज गति की देखकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ की है। लेकिन जब खुद मालिक से पूछा गया, की क्या वे शोएब अख्तर की सबसे तेज गति वाली गेंद का रिकॉर्ड तोड़ने चाहेंगे जो उन्होंने 2003 के वर्ल्ड कप में 161.3 की गति से फेकी थी। तब इस पर उमरान मालिक ने बहुत बड़ी प्रतिक्रिया सामने जाहिर की है।
जब उमरान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, की साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज पर मैं सिर्फ अपनी फिटनेस पर ध्यान दूंगा। और 150 के ऊपर की गति से गेंद फेकूंगा।
अगर ऊपर वाले ने चाहा तो एक दिन मैं जरूर शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोडूंगा। दोस्तो अब सबसे अच्छी बात है, की क्या मालिक, शोएब अख्तर का ये शानदार रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं।