Home Cricket शोएब अख्तर ने महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट के उपर दिया बड़ा...

शोएब अख्तर ने महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट के उपर दिया बड़ा बयान: देखें

Shoaib Akhtar Believes MS Dhoni Should Have Retired After The 2019 World Cup

साल 2019 विश्वकप में भारत को सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली और उस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए क्रिकेट नहीं खेला और उनका इंतजार सभी फैन्स कर रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में वापसी करके फिर टी ट्वेंटी विश्वकप में भारत के लिए वापसी करेंगे ऐसा सब कह रहे थे, लेकिन अब आईपीएल भी रद्द हो चुका हैं और महेंद्र सिंह धोनी की वापसी अब और समय बाद होगी. Shoaib Akhtar Believes MS Dhoni Should Have Retired After The 2019 World Cup

वैसे कुछ लोगों का कहना था कि महेंद्र सिंह धोनी को विश्वकप 2019 के बाद रिटायर होना चाहिए था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक इंतजार किया हैं और अभी तक वो रिटायर नहीं हुए हैं.

अब शोएब अख्तर ने कहां कि,” महेंद्र सिंह धोनी को 2019 विश्वकप के बाद रिटायर हो जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने वो फैसला नहीं लिया. अगर आप अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे सकते तो आपको रिटायर हो जाना चाहिए. महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है और उनका अधिकार है की उनको सम्मान के साथ रिटायर होने दे, लेकिन अब उनको खुदको ये फैसला लेना चाहिए था जो उन्होंने लिया नहीं.”