Home Cricket जानिए कौन हैं शिवम दुबे की मुस्लिम पत्नी अंजुम खान? जिनसे शादी...

जानिए कौन हैं शिवम दुबे की मुस्लिम पत्नी अंजुम खान? जिनसे शादी करने पर मचा था खूब बवाल

आइए आपको बताते है, आखिर शिवम दुबे कौन है? दोस्तो मूल रूप से शिवम मुंबई में रहते है। और इनका पालन पोषण और शिक्षा भी मुंबई में ही हुई है। शुरुवात में शिवम ने मुंबई से ही क्रिकेट सीखकर मुंबई के लिए ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।

सीएसके के स्टार खिलाड़ी शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई में ही हुआ था। शिवम ने मुंबई हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। और फिर मुंबई के ही रिजवी कॉलेज से इन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

जब शिवम करीब 6 साल के थे तभी से इन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। क्रिकेट सीखने के लिए उनके पिता ने अंधेरी वेस्ट इलाके में मौजूद चंद्रकांत पंडित क्रिकेट अकादमी में डाल दिया।इसके बाद शिवम ने सतीश सामंत से क्रिकेट की शिक्षा प्राप्त की।

हालाकि घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते शिवम ने 14 साल की उम्र ने क्रिकेट से दूरियां बना ली थी। और बाद में शिवम अपने चाचा रमेश दुबे और कजिन राजीव दुबे की वजह से एक बार फिर से क्रिकेट दुनिया में कदम रख पाए।

बाद में शिवम ने साल 2018.19 में मुंबई के लिए खेलते हुए, बड़ौदा के खिलाफ 1 ओवर में लगातार 5 छक्के लगाने की वजह से सुर्खियों में छा गए थे।

इसके बाद साल 2018 में ही आरसीबी टीम ने उन्हे 5 करोड़ रुपए में अपने साथ शामिल किया। ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 2021 में अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान से शादी भी कर ली थी

हालाकि अंजुम एक मुसलमान परिवार से ताल्लुक रखती है। जिसके चलते इनकी शादी के समय काफी विवाद भी सामने आया था। लेकिन फिर बाद में दोनो ने निकाह कर लिया।