Home Cricket महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त ने कहां, महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेलना...

महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त ने कहां, महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेलना चाहते क्रिकेट: देखें कब ले सकते संन्यास

Old Teammates Confirm MS Dhoni Not Interested In Playing International Cricket Again

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे महान कप्तान रहें हैं और बतौर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एक महान खिलाड़ी हैं. महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल के वनडे विश्वकप सेमीफाइनल मैच के बाद भारत के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन अभी तक महेंद्र सिंह धोनी रिटायर नहीं हुए हैं.

महेंद्र सिंह धोनी इस साल का आईपीएल खेलने वाले थे और उसके बाद उनको टी ट्वेंटी विश्वकप में लिया जाएं या नहीं इसकी चर्चा चल रही थी, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से आईपीएल नहीं होगा और टी ट्वेंटी विश्वकप पर भी सवाल हैं.

Old Teammates Confirm MS Dhoni Not Interested In Playing International Cricket Again

अब महेंद्र सिंह धोनी के एक टीम मेट ने उनके उपर एक बड़ा बयान दिया हैं. उस खिलाड़ी ने कहां कि,” महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के बाद अपने करियर के उपर फैसला लेने वाले हैं. महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दिल से नहीं खेलना चाहते और वो किसी दुसरे खिलाड़ी की जगह अब नहीं लेना चाहते.”

“महेंद्र सिंह धोनी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है और उस वजह से वो भी ज्यादा खेलना नहीं चाहते. महेंद्र सिंह धोनी फैरवेल मैच खेल सकते हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी वो मैच भी नहीं खेलना चाहते और ऋषभ पंत या किसी दुसरे विकेटकीपर की जगह नहीं लेना चाहते.”

अब महेंद्र सिंह धोनी कब रिटायरमेंट लेंगे ये देखना दिलचस्प होगा.