इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन तक न्यूजीलैंड काफी मजबूत स्थिति में आ चुकी है। वही इन सब के अलावा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनार ने कुछ ऐसा किया की वे सुर्खियो में आ गए।
दोस्तो आपको जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, की नील वैगनर इस बार न्यूजीलैंड की प्लेयिंग इलेवन में शामिल नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैदान में कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया।
मैच के पहले दिन की बात करे, तो नील को उनके फैंस से बातचीत करते देखा गया। इसी बीच नील ने अपने एक फैन को एक जोड़ी पैड गिफ्ट कर दिए। और अब नील का ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरसअल, मैच के पहले दिन वैगनर किसी दूसरे खिलाड़ी की जगह की जगह फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान वह बाउंड्री के पास मौजूद थे। तभी वह मैदान के पास बैठे दर्शकों से बातें करने लेगे।
वैगनर ने इसी दौरान एक फैन को पैड भी भेंट किए। साथ ही उन्होंने वहां पर बैठे कुछ फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए। वैगनर के इस काम के लिए अब उनकी खूब तारीफ हो रही है और साथ ही सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वही अगर हम इस मैच की बात करे, तो डेरिल मिशेल और टॉम ब्लैंडेल ने न्यूजीलैंड को दुसरे दिन शुरुवाती झटको के बाद स्टंप तक दूसरी पारी के 4 विकेट के नुकसान पर टीम को 236 रनो तक पहुंचाया। शुरुवात में न्यूजीलैंड ने मात्र 56 रनो में 4 विकेट खो दिए थे।
Shout out to Neil Wagner for being one of the best blokes in cricket. pic.twitter.com/vIzcpzlZcg
— Dealt With. (@dealtwithcric) June 2, 2022
जिसके।चलते क्रीज में आए दोनो बल्लेबाजों ने अपने दम पर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया और टीम को दुबारा एक भी झटका नही लगने दिया।
वही दूसरे दिन स्टंप तक मिचेल 97 रन और ब्लैंडल 90 रनो पर खेल रहे थे। दोनो ने मिलकर पांचवे विकेट के लिए 180 रनो की जोरदार पारी खेली। और इन्ही दोनो की इस बेहतरीन साझेदारी के चलते न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के ऊपर अपनी बढ़त 227 रनो से कर ली है।