Home Cricket महेंद्र सिंह धोनी ने चलाया पिच रोलर, वीडियो हुआ वायरल

महेंद्र सिंह धोनी ने चलाया पिच रोलर, वीडियो हुआ वायरल

महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट से पूरी तरह से दूर हैं और उन्होंने आखिरी बार क्रिकेट मैच 2019 के विश्वकप में खेला था जिसमें सेमीफाइनल में भारतीय टीम को हार मिली थी. उस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट नहीं खेला हैं और वो अपने निजी जीवन में व्यस्त चल रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी कब फिर से भारतीय टीम में वापसी करेंगे ये सवाल पिछले काफी महीनों से हम सुनते आए हैं और अभी तक उन्होंने इसपर कोई जवाब नहीं दिया हैं. महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल में क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं ये बात तय हो चुकी हैं.

MS Dhoni HD Pics

महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ कई जगहों पर घुमने गये थे और उसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी कुछ सामाजिक कार्य करते हुए भी नजर आए हैं. अपने खेत पर पेड़ लगाते हुए उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था.

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट का अभ्यास करना वैसे जारी रखा हैं और झारखंड की टीम के साथ वे अभ्यास करते हैं. अब झारखंड की टीम के साथ अभ्यास करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने पिच रोलर चलाया और इसका वीडियो काफी वायरल हुआ हैं.

महेंद्र सिंह धोनी पिच बनाते हुए नजर आ रहें हैं और पिच रोलर को चला रहें हैं और इसका वीडियो काफी वायरल हो गया है. महेंद्र सिंह धोनी को जल्द ही सभी लोग क्रिकेट के मैदान पर देखना चाहते हैं.

वीडियो देखें: