Home Cricket बीसीसीआई के सालाना करार से हटाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने...

बीसीसीआई के सालाना करार से हटाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने लिया ये बड़ा फैसला

MS Dhoni On Media

कल जब बीसीसीआई ने अपना सालाना करार की घोषणा की तब महेंद्र सिंह धोनी का नाम उसमें नहीं था और ये देखकर सभी लोग हैरान हुए. बीसीसीआई के सालाना करार में महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं होने के बाद उनके रिटायरमेंट की बातें होने लगी.

महेंद्र सिंह धोनी 2019 विश्वकप के बाद से भारतीय टीम के लिए नहीं खेले हैं और वो कब वापसी करेंगे इसपर काफी सवाल उठ रहें हैं. बीसीसीआई के सालाना करार में महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं हैं उसकी वजह भी बीसीसीआई ने बताई हैं.

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, हर खिलाड़ी को करार पाने के लिए भारत के लिए उस काल के दौरान कुछ मैच खेलने जरूरी होता हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी तो पिछले 6 महीने से भारत के लिए नहीं खेले हैं और उस वजह से उनको ये करार नहीं मिला है.

अब ये करार ना मिलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्या फैसला लेंगे इसपर सभी की नजरें थी, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अब जो फैसला लिया हैं उसे देखकर सभी चौक गये हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने फिर से अपने हाथ में बल्ला ले लिया हैं और झारखंड की रणजी टीम के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने अभ्यास किया है.

महेंद्र सिंह धोनी ने बॉलिंग मशीन के साथ अभ्यास किया और काफी ज्यादा देर तक उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास किया. महेंद्र सिंह धोनी को ऐसे फिर से बल्लेबाजी करते हुए देखकर उनके फैन्स काफी खुश हुए हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि महेंद्र सिंह धोनी कब मैदान पर भारतीय टीम के लिए वापसी करते हैं.