Home Cricket महेंद्र सिंह धोनी ने आरपी सिंह और पियुश चावला को पानीपुरी बनाकर...

महेंद्र सिंह धोनी ने आरपी सिंह और पियुश चावला को पानीपुरी बनाकर खिलाया: वीडियो देखें

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े कप्तान और विकेटकीपर हैं. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 1 वनडे विश्वकप, 1 टी ट्वेंटी विश्वकप,‌ 1 चैंपियंस ट्रॉफी और टेस्ट में नंबर वन भी रहने का कारनामा किया है.

महेंद्र सिंह धोनी अभी तक वनडे और टी ट्वेंटी क्रिकेट से रिटायर नहीं हुए हैं और अभी भी वो भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं. 2019 के वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से पूरी तरह से दूर हो चुके हैं, लेकिन वो जल्द ही आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे.

महेंद्र सिंह धोनी अभी क्रिकेट से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रहें हैं और फिलहाल अपने दोस्तों के साथ मालदीव घुमने गये हैं. महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के अलावा आरपी सिंह, पियुश चावला और कुछ दोस्तों के साथ मालदीव गये हैं.

अब मालदीव से एक वीडियो वायरल हुआ हैं जिसमें महेंद्र सिंह धोनी खुद अपने हाथों से आरपी सिंह और पियुश चावला को पानीपुरी बनाकर खिला रहें हैं. ये वीडियो लोगों ने जैसे ही सोशल मीडिया पर देखा तुरंत ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया. महेंद्र सिंह धोनी काफी अच्छे से पानीपुरी बनाकर दोस्तों को खिला रहे हैं.

अब महेंद्र सिंह धोनी जल्द से जल्द भारतीय टीम में भी हमे खेलते हुए दिखे ऐसी उम्मीद हम करते हैं और भारतीय टीम को फिर से टी ट्वेंटी विश्वकप अपने बल्ले से जिताएं ऐसी उम्मीद सभी फैन्स को हैं.