Home Cricket धोनी का ये दुश्मन आया धोनी को बचाने, टीम में जगह को...

धोनी का ये दुश्मन आया धोनी को बचाने, टीम में जगह को लेकर किया बचाव

महेंद्र सिंह धोनी भारत के एक महान कप्तान और शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्वकप, टी ट्वेंटी विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी जीती, तो टेस्ट में भारत नंबर 1 रहा.

अब महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं और अगला विश्वकप उनका आखिरी विश्वकप होगा और उसके बाद वो रिटायर हो सकते हैं ऐसी पुरी संभावना हैं. अभी महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म इतना अच्छा नहीं हैं और उनकी जगह पर काफी सवाल भी उठ रहें हैं.

काफी लोगों का मानना हैं की विश्वकप के लिए महेंद्र सिंह धोनी की जगह पर ऋषभ पंत को मौका देना चाहिए और अब महेंद्र सिंह धोनी को रिटायर होना चाहिए. मगर विश्वकप में अब ज्यादा समय नहीं हैं और इस वजह से महेंद्र सिंह धोनी को कोई हटाने के लिए तैयार नहीं हैं.

अब इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा दुश्मन जीसे माना जाता था वो महेंद्र सिंह धोनी के बचाव में सामने आए हैं. हम बात कर रहें हैं वीरेंद्र सहवाग की. वीरेंद्र सहवाग का कहना हैं कि, महेंद्र सिंह धोनी को 2019 का विश्वकप खेलना चाहिए और उनके अनुभव का भारतीय टीम को काफी फायदा होगा.”

सहवाग के मुताबिक, ऋषभ पंत अच्छे बल्लेबाज हैं और धोनी के वो वारस हैं, लेकिन धोनी का अनुभव फिलहाल उनपर काफी भारी हैं और विश्वकप में धोनी को ही खेलना चाहिए.