मोहित शर्मा भारतीय टीम के एक स्टार गेंदबाज़ है जहाँ उन्होंने अपने समय में सभी को काफी ज्यादा इम्प्रेस किया था और उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की उन्होंने अपने धीमी गति की गेंद से सभी को चकमा दिया था जहाँ ये उनकी गेंद काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई थी।

उन्होंने भारत के लिए काफी समय तक खेला है जहाँ 2015 के विश्वकप में भारत के लिए अहम भूमिका निभाई थी और भारत को सेमीफाइनल तक लेकर गए थे। उन्होंने भारत के तरफ से इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाए थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की उन्होंने आईपीएल में भी अपनी गेंदबाज़ी से सभी बल्लेबाजों को परेशां किया था जहाँ उन्होंने एक बार पर्पल कप का भी खिताब जीता है।

उनका जन्म फरीदाबाद के बल्लाब्गढ़ में 18 सितम्बर 1988 को हुआ था जहाँ उनके पिताजी का नाम महिपाल शर्मा है वही उनके माता का नाम सुनीता शर्मा है।
उन्होंने रणजी ट्राफी के 2012-13 के सीजन में हरयाना के तरफ से खेलते हुए 7 मुकाबलों में 27 की औसत के साथ 37 विकेट चटकाए थे। इसी के बाद उनकी काफी ज्यादा तारीफ हुई थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की उनके प्रदर्शन को देखते हुए 2013 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन्हें खरीदा था जहन उनहोंने उस सीजन 23 विकेट चटकाए थे।
इसके बाद 2018 के नीलामी में फिर से चेन्नई ने उन्हें 5 करोड़ में खरीदा था वही 2020 में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया था जहाँ अगले सीजन के लिए दिल्ली ने उन्हें चुना था वही अंतिम सीजन में वो गुजरात टाइटनस के नेट बॉलर थे।

मोहित शर्मा ने भारत के लिए ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू किया था जहाँ उन्होंने इस मुकाबले में अपने 10 ओवर मेमात्र 26 रन खर्च कर के 2 विकेट चटकाए थे। उनके इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला था।

उनकी बीवी की बात की जाए तो उनकी बीवी का नाम श्वेता शर्मा है जहाँ दोनों ने हाल ही शादी की है और वो दोनों काफी ज्यादा समय से एक दुसरे को डेट कर रहे थे।