Home Cricket मिचेल मैकलेनगन ने बताया अपना पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी और धोनी के बारें...

मिचेल मैकलेनगन ने बताया अपना पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी और धोनी के बारें में कहें 2 हैरान करने वाले शब्द

मिचेल मैकलेनगन न्यूजीलैंड के एक तेज गेंदबाज हैं जो आईपीएल में पिछले काफी सालों से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. मुंबई इंडियंस के साथ उनका एक परिवार जैसा नाता बन चुका हैं और मुंबई में उनके काफी ज्यादा फैन्स हैं.

अब इस साल के आईपीएल पर ख़तरे की घंटी बज रहीं हैं और इस साल का आईपीएल होना काफी मुश्किल लग रहा हैं. इसी बीच सभी खिलाड़ी भी आईपीएल में खेलने के लिए उत्सुक थे, लेकिन अब वो भी मुश्किल लग रहा है.

इसी बीच ट्विटर पर मिचेल मैकलेनगन को कुछ सवाल पूछे गए जिसका जवाब मिचेल मैकलेनगन ने बड़े ही शानदार तरीके से दिया.

Mitchell McClenaghan Reveals His Favourite Indian Player

मिचेल मैकलेनगन को पुछा गया की उनका पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी कौन हैं? जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहां कि,” ये ऐसा सवाल आप पुछ ही कैसे सकते हो और इसका बस एक ही जवाब हैं हिटमैन रोहित शर्मा.”

जिसके बाद एक फैन ने महेंद्र सिंह धोनी के बारें में 2 शब्द बोलने के लिए कहां, जिसका जवाब देते हुए मिचेल मैकलेनगन ने कहां कि,” मैं उनको गेंदबाजी नहीं करना चाहता.” मिचेल मैकलेनगन के इस शब्दों से आप समझ सकते हैं की वो रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के कितने करीब हैं तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी को कितना ख़तरनाक बल्लेबाज मानते हैं.