आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 150 रन बनाए.
मुंबई इंडियंस की तरफ कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और इससे मुंबई इंडियंस बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम हुई.

Photo by Vipin Pawar / Sportzpics for IPL
मुंबई इंडियंस के लिए आखिर में कायरन पोलार्ड ने कुछ शानदार बड़े शॉट लगाए और मुंबई इंडियंस के स्कोर को 150 रनों तक पहुंचाया.
कायरन पोलार्ड ने 3 बड़े छक्के लगाए जिसमें एक छक्का इस आईपीएल का सबसे लंबा छक्का था. पोलार्ड ने 105 मीटर का छक्का लगाया.
वीडियो देखें:
Pollard’s 105 meter long six 😳🔥 pic.twitter.com/2IFA2Z7vNH
— राम पारीक (@Pull_Shot) April 17, 2021
KIERON POLLARD with the 105M six. That deserved more than 6 runs tbh🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥#MIvsSRH pic.twitter.com/KjUNvihxyI
— AK #MI💙 (@rantworld101) April 17, 2021