Home Cricket गौतम गंभीर ने कहां इस वजह से मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल...

गौतम गंभीर ने कहां इस वजह से मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल जीती हैं: देखें

आईपीएल इतिहास की जब बात की जाती हैं तो मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम हैं. मुंबई इंडियंस ने 4 बार आईपीएल खिताब जीता हैं जो सबसे ज्यादा बार हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब जीता हैं तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 बार आईपीएल खिताब जीता हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस के सामने सभी टीमें कमजोर दिखाई देती हैं. मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल खिताब जीता हैं.

Gautam Gambhir Delineates The Reasons Behind Mumbai Indians Success

अब गौतम गंभीर ने मुंबई इंडियंस क्यों इतनी बार आईपीएल जीती है इस बारें में बताया हैं.

गौतम गंभीर ने कहां कि,” 2013 में रिकी पॉन्टिंग को कप्तानी से हटाकर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया और इससे ये साबित होता हैं की मुंबई इंडियंस आईपीएल को खेल की तरह लेती हैं और ज्यादा भावुक नहीं होती.”

“मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और कृणाल पंड्या जैसे खिलाड़ियों को छोटी छोटी जगहों से धुंढकर लाया और उनको एक बड़ा खिलाड़ी बनाया. ऐसे खिलाड़ियों को खोजना और उनको बड़ा खिलाड़ी बनाना ये छोटी बात नहीं है. इस मामलें में मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट कमाल का हैं.”