भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा चुका है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियममें हुआ, साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हरायाऔर जीत अपने नाम की।
इस मुकाबले में बल्लेबाजी फैंस ने काफी एंजॉय किया। तकरीबन 3 साल बाद इस मैदान पर आए फैंस ने मुकाबले का भरपूर आनंद उठाया।
दोस्तो इस मुकाबले में एक ऐसी घटना हुई जिसका विडियो अब सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस मैच में दो लोगो के बीच काफी बड़ा विवाद देखने मिला।
जिसके चलते वहां अन्य कई लोगो ने मारपीट शुरू कर दी। और फिर बाद में जब पुलिस आई तब जाकर मामले को शांत किया गया।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले में फैंस के बीच के विवाद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दोस्तो वीडियो में देखा जा सकता है, की दो फैंस आपस में किस तरह से लड़ते नजर आ रहे है। कहा जा रहा है, की भारत की पारी के दौरान जब ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे, तब ये विवाद सामने आया।
वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है, की किस तरह से दो युवक आपस में एक दूसरे से भिड़ रहे है। हालाकि इस दौरान कुछ लोगो ने इसे रोकने की कोशिश की।
लेकिन कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने बहती गंगा में हाथ धोना जरूरी समझा। जिसके चलते स्टैंड में मौजूद पुलिस को बीच बचाव करके मामले को शांत करना पड़ा।
अभी इस विवाद का कारण सामने नहीं आया है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि एक युवक पहली बार मैच देखने आया था। साथ ही भारत के झंडे को बार बार फहरा रहा था।
जिसके बाद पीछे मौजूद युवकों ने पहले युवक को माना किया। लेकिन मैच में शॉट के बीच व्यवधान बनाने के बाद बहस मारपीट में बदल गई। पारी में रोमांचक मैच के उत्साह के चलते दोनो युवकों के मामला मारपीट तक पहुंच गया।
Exclusive video from #QilaKotla yesterday East Stand pic.twitter.com/CXgWMOse87
— Pandit Jofra Archer (@Punn_dit) June 10, 2022
भारतीय टीम में लगभग 3 साल बाद अपनी वापसी कर रहे दिनेश कार्तिक का स्वागत फैंस ने dk..dk… की गूंज लगाकर किया। हालाकि ओवर के समाप्त होने के चलते दिनेश कार्तिक मैदान में फैंस को कुछ खास प्रदर्शन नही दिखा पाए। लेकिन फैंस ने उनका बेहद लंबे समय बाद इस तरह से स्वागत किया।