वीडियो : फखर जमां की ईमानदारी के कायल हुए भारतीय दर्शक, इस बात को लेकर किया सलाम

    पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फखर ज़मां ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2022 के मुकाबले में ऐसी खेल भावना दिखाई, जो एक मिसाल बन चुकी है।

    फखर ज़मा जब आउट हुए तब गेंदबाज आवेश खान भी समझ नही पाए थे। की उनके खाते में एक विकेट आया है। क्योंकि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ की कुछ समझ नहीं आया।

    दरअसल आवेश खान की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने फखर का कैच पकड़ा था। लेकिन किसी ने भी बल्ले और गेंद के टकराने की आवाज नही सुनी थी।

    आवेश ने तो अपील भी नहीं थी, और अंपायर ने भी उंगली नहीं उठाई थी। लेकिन इसके बावजूद फखर जमा क्रीज छोड़कर पवेलियन की ओर जाने लगे।

    और अब फखर जमा की यही खेलभावना देखकर पाकिस्तान में तो उनकी वाहवाही हो ही रही है। लेकिन भारतीय फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे है।

    बता दे, की दोनो टीमों के बीच का ये मुकाबला बेहद खास है। क्योंकि पिछले 10 महीनो बाद दोनो टीमें मैदान में एक दुसरे के खिलाफ खेलने आई है।

    जिसके चलते दर्शको से स्टेडियम पूरा भरा हुआ है। एक तरफ भारतीय फैंस इंडिया इंडिया चिल्ला रहे है, तो वही दूसरी ओर पाकिस्तानी फैंस अपने खिलाडियों का नारा लगा रहे है।

    आवेश खान इस मैच में अपने स्पेल का पहला ओवर ही करने आए थे। और शुरुवाती 4 गेंदों में वे 12 रन दे चुके थे। हालाकि ओवर की पांचवी गेंद पर उन्हे फखर जमा का विकेट मिल चुका था।

    बता दे, की जब आवेश खान ने फखर का विकेट अपने नाम किया तब फखर सिर्फ 6 गेंदों पर 10 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे थे। पाकिस्तान ने 42 रनों पर फखर के रूप में दूसरा विकेट गवाया था।