Home Cricket ये 4 खिलाड़ी IPL के अगले सीजन में नही खेलेंगे CSK की...

ये 4 खिलाड़ी IPL के अगले सीजन में नही खेलेंगे CSK की तरफ से

आईपीएल 2021 का खिताब सीएसके ने चौथी बार अपने नाम किया था। और सीएसके ने ये कारनामा धोनी की कप्तानी में ही किया था। उन्होंने धोनी की कप्तानी के चलते 4 बार आईपीएल खिताब हासिल किया है। वही इस सीजन में देखा जाए, तो इस टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। जिसकी उम्मीद किसी को भी नही थी। सीएसके ने आईपीएल 2022 में अब तक 13 मैचों को अंजाम दिया है। जिसमे टीम ने मात्र 4 जीत और 9 हार का सामना किया है। इसी के साथ अब सीएसके प्लेऑफ से बाहर भी हो चुकी है।

बता दे, की इस सीजन के शुरू होने के दो दिन पहले धोनी ने इस बार टीम की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके चकते रवींद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान बनाया गया था। लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए, बीच में ही जडेजा ने फिर से धोनी को कप्तानी संभालने दी। सीएसके टीम के ऐसे बहुत से खिलाड़ी रहे जिन्होंने बेहद खराब प्रदर्शन किया। वही टीम में ऐसे खिलाड़ी भी है, जिनकी उम्र अब आगे बढ़ चुकी है, जिसके चलते माना जा रहा है, की हो सकता है, की ये खिलाड़ी आईपीएल के अगले सीजन में हमे खेलते हुए नज़र ना आए। इस बात पर चर्चा करते हुए आज हम आपको सीएसके के ऐसे 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है, जो हो सकता है, अगले सीजन में खेलते हुए ना दिखे।

एमएस धोनी

1. दोस्तो इस लिस्ट में पहला नाम सीएसके टीम के कप्तान धोनी का ही है। फिलहाल धोनी 40 साल के है। और 7 जुलाई को वे 41 साल के हो जायेगे। ऐसे में हो सकता है, की वे अगले सीजन हमे आईपीएल में खेलते हुए ना दिखे। धोनी पिछले कई सालो से सीएसके के लिए बेहतरीन फॉर्म में चले है, और कमाल का खेल भी दिखाया है। वही पिछले दो सीजन के मुकाबले इस साल उन्होंने अपने बल्ले से काफी सही प्रदर्शन किया है। इस सीजन उन्होंने अपने 13 मैचों में 128.75 के स्ट्राइक रेट से 206 रन हासिल किए है। इस बीच उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है।

अंबाती रायडू

2. अंबाती रायडू को इस सीजन में सीएसके ने 6.75 करोड़ रुपए में अपने साथ शामिल किया था। हालाकि वे बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पाए। इस सीजन में उन्होंने अपने 12 मैचों में 124.31 के स्ट्राइक रेट से 271 रन हासिल किए है। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी सामने आया है। दोस्तो इस समय अंबाती की उम्र 36 की है। और उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। ऐसे में कहा जा रहा है, की जो सकता है, अगले साल अंबाती सीएसके के लिए खेलते हुए ना दिखाई दे।

रोबिन उथप्पा

3. चेन्नई ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में रॉबिन उथप्पा को 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। उथप्पा ने इस सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में रन बनाये थे लेकिन उनके प्रदर्शन में गिरावट आती चली गयी। वहीं चेन्नई ने अपने पिछले मैच में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने इस सीजन में 12 मैच खेले है और 134.50 के स्ट्राइक रेट की मदद से 230 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले है। उथप्पा का हाईएस्ट स्कोर 88 रन का रहा है जो उन्होंने आरसीबी के खिलाफ बनाया था।उथप्पा 36 साल के हो चुके हैं और खराब फॉर्म से भी गुजर रहे है तो ये उनका चेन्नई की तरफ से आखिरी आईपीएल भी हो सकता हैं।

ड्वेन ब्रावो

4. वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने पिछले कई सालो में सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल भी उन्होंने अपनी टीम के कई महत्त्वपूर्ण रोल निभाए है। आपको जानकर हैरानी होगी, की ड्वेन ब्रावो ने इस बार के आईपीएल में सबसे विकेट लेने वाले श्रीलंकन खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है। जिन्होंने 170 विकेट हासिल किए थे। दोस्तो इस समय ड्वेन ब्रावो 38 साल के है। जिसके चलते कहा जा रहा है, की ये उनका आखरी सीजन हो सकता है।

ड्वेन ब्रावो ने इस सीजन में 10 मैच खेले है। जहां उन्होंने 8.71 की इकोनॉमी रेट से 16 विकेट झटके है। वही बल्लेबाजी में उन्हे ज्यादा मौका नही मिला। उन्होंने 6 पारियों में मात्र 26 रन ही हासिल किए है, जिसके पीछे का कारण ये है, की वे बल्लेबाजी के स्ट्राइक में काफी नीचे आते है। जिससे उन्हें ज्यादा मौका नही मिल पाता।