Home Cricket अर्जुन तेंदुलकर का अगले मैच में खेलना हुआ तय, कप्तान रोहित शर्मा...

अर्जुन तेंदुलकर का अगले मैच में खेलना हुआ तय, कप्तान रोहित शर्मा ने दिए पक्के संकेत

आईपीएल की सबसे मजबूत टीम कहे जाने वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस अपने नए खिलाड़ियों को मौका दे रही है।

मंगलवार को जब मुंबई इंडियंस टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में आई तो टीम में दो नए खिलाड़ी देखने मिले, हालाकि इनमे से अर्जुन तेंदुलकर का नाम कही शामिल नहीं था। ऐसे में फैंस लगातार इंतजार कर रहे है, की वे टीम में कब खेलते नजर आयेगे।

लेकिन अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक ऐसा इशारा दिया है, जिससे देख ऐसा माना जा रहा है, की मुंबई इंडियंस का अगला मैच जो की दिल्ली कैपिटल के खिलाफ होने वाला है, उसमे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हो सकते है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब टॉस हो रहा था, उस समय रोहित शर्मा ने कहा था, की हम लगातार नए खिलाड़ियों को मौका दे रहे है, ताकि आगे के लिए चीज़े साफ रहे। रोहित ने बताया, की इस मैच में मयंक मार्कण्डेय और संजय यादव को मौका दिया गया है। वही आखरी मैच में भी कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

बता दे, की मुंबई इंडियंस का इस साल का आखरी मैच दिल्ली कैपिटल के खिलाफ 21 मई को होगा। रोहित शर्मा के इस बयान के बाद ट्विटर पर अर्जुन तेंदुलकर ट्रेंड करने लगे। ट्विटर यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू पक्का है।

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया था। पिछले सीजन में भी अर्जुन टीम में शामिल थे, उस समय उन्हे 20 लाख रुपए में शामिल किया था। हालाकि उस दौरान उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नही मिला था।

ऐसा ही इस सीजन में अब तक देखने मिल रहा है। हालाकि इस बीच मुंबई इंडियंस ने कई बार अर्जुन तेंदुलकर की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसके बाद ये जताया गया, की उन्हे इस साल मैच में डेब्यू करने का मौका जरूर मिलेगा। मुंबई इंडियंस का अगला मैच दिल्ली कैपिटल के खिलाफ है, जिसमें हमे अर्जुन तेंदुलकर खेलते हुए नजर आ सकते है।