Advertisement
Home Cricket अनुष्का शर्मा की जगह ये लड़की होती विराट कोहली की पत्नी, अगर...

अनुष्का शर्मा की जगह ये लड़की होती विराट कोहली की पत्नी, अगर उनकी माँ मान गई होती तो !

क्रिकेट जगत में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आते रह लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी क्रिकेट में आए जो अपने प्रदर्शन से दुनिया पर राज करने लगे लोगो के दिलों में आज भी ऐसे कुछ खिलाड़ियों के लिए काफी इज्जत है। इनमे से एक नाम विराट कोहली भी है। क्रिकेट दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में चर्चित रहते है।

मैदान में मौजूद उनके फैंस और ज्यादातर दर्शक विराट को सपोर्ट करने के किए आते है। विराट की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा मात्रा में है। और उनके प्रशंसक विराट के हर मैच का बेसब्री से इंतजार करते है, क्योंकि वे विराट को हर मैच में अपनी अलग तरीके से बल्लेबाजी करते देखना चाहते है।

इनकी बल्लेबाजी के बारे में बताए, तो विराट ने अपनी एकतरफा बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। विराट मैदान में खेलने के बाद अक्सर सुर्खियां बटोरते है, वही दूसरी ओर वे अपने निजी जीवन को लेकर को भी सोशल मीडिया पर चर्चित होते रहते है।

विराट ने अपने निजी जीवन में भी बहुत कुछ हासिल किया है। वे लगातार अपने जीवन को सुख समृद्धि से बनाकर रखते है। उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा के साथ शादी की। लेकिन हाल ही में आई खबर और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के पहले किसी और को डेट कर रहे थे। खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है, की विराट अनुष्का के पहले मॉडल और एक्ट्रेस इजाबेल लीटी के प्यार में पागल थे।

विराट और इजाबेल दोनो एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। खबरों में ऐसा भी कहा गया है, की इजाबेल भारत सिर्फ विराट कोहली के लिए ही आई थी। भारत आकर वे फिल्मों में काम करने लगी। मगर जब विराट में इजाबेल से शादी करने के लिए अपनी मां से इस बारे में पूछा तो उन्होंने साफतौर पर इनकार कर दिया। फिर बाद में कुछ समय साथ रहने के बाद दोनो के बीच ब्रेकअप हो गया।

आगे जाकर विराट के जिंदगी में अनुष्का ने दस्तक दी। जहां दोनो ने कई सालो तक एक दूसरे को डेट किया और आखिर में दोनो शादी के बंधन में बंध गए। आज दोनो एक खूबसूरत बेटी के माता पिता है, जिसका नाम वामिका है।