Home Cricket आकाश चोपड़ा ने किया महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों के पीछे...

आकाश चोपड़ा ने किया महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों के पीछे राज़ का खुलासा: देखें

Aakash Chopra Revealed The Story About MS Dhoni’s Long Hair

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे महान कप्तान रह चुके हैं और उनकी कप्तानी में भारत ने वनडे विश्वकप, टी ट्वेंटी विश्वकप, और टेस्ट में नंबर वन का ताज हासिल किया.

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के महान कप्तान और विकेटकीपर बने और एक छोटे से शहर से आकर दुनिया में बड़ा नाम करके उन्होंने कमाल किया है. महेंद्र सिंह धोनी अब अपने क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और जल्द ही रिटायर भी हो सकते हैं.

वैसे महेंद्र सिंह धोनी ने जब क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा था तब वो उनके खेल से ज्यादा अपने बालों के लिए जाने जाते थे. महेंद्र सिंह धोनी के लंबे लंबे बाल उनकी पहचान हुआ करती थी और उनके बालों के सभी दिवाने बन गये थे. बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बालों को कांट लिया और तब काफी फैन्स निराश हुए थे.

MS Dhoni Long Hair Pic

अब आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों के बारें में एक खुलासा किया है. ये बात हैं साल 2004 की जब भारतीय ए टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर गयी थी. तब आकाश चोपड़ा और महेंद्र सिंह धोनी एक ही कमरें में रहते थे और महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बालों की कहानी आकाश चोपड़ा को बताई थी.

आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी से कहा था कि तुम बाल कटवा लो, लेकिन उसपर महेंद्र सिंह धोनी ने जवाब देते हुए कहां था की आगें चलकर मेरे बाल ही मेरी पहचान बनेगी और लोग मेरे बालों को कॉपी करेंगे और फिर आगें चलकर ऐसा ही हुआ और ये महानता की तरफ महेंद्र सिंह धोनी का पहला कदम था.